रियलिटी शो बिग बॉस-14 (Bigg Boss 14) से एक बुरी खबर सामने आई है। शो की टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ (Pista Dhakad) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धाकड़ का एक्सिडेंट बिग बॉस के सेट के बाहर हुआ है। पिस्ता शो के प्रोडक्शन कंपनी एंडमोल शाइन इंडिया में काम करती थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीकेंड का वार शूटिंग खत्म होने के बाद पिस्ता धाकड़ एक्टिवा से अपने घर जा रही थीं। रात को अंधेरे में उनकी स्कूटी स्लिप होकर गड्ढे में गिर गई। जिसके बाद पिस्ता पीछे आ रही वैनिटी वैन के नीचे आ गई। गंभीर रूप से घायल धाकड़ की ज्यादा खून बहने से ऑन द स्पॉट मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर टीवी जगह में शोक की लहर दौड़ पडी है। टीवी स्टार सोशल मीडिया के जरिए दुख जा रहे हैं।
बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स को मिली शो के बाद सफलता
1. हिना खान हिना खान बिग बॉस 11 शो में नजर आई थीं। जिसमें वह रनर-अप रही। बिग बॉस के बाद उनकी किस्मत बदल गई। वह टीवी शो नागिन, खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आई। वहीं हिना विक्रम भट्ट की फिल्म हैकर में मुख्य भूमिका में थी। हिना खान एक शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए साल 2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल भी गई थी।
2. नोरा फतेही नोरा फतेही ने बिग बॉस-9 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। शो के बाद नोरा ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। उनका डांस वीडियो हर फिल्मों में देखने को मिल जाता है। वहीं नोरा टीवी रियलटी शो झलक दिखला जा-12 में कंटेस्टेंट थी।
3. सनी लियोनी सनी लियोनी के बिग बॉस में आते ही बॉलीवुड का दरवाजा खुल गया। शो में ही डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपनी फिल्म जिस्म-2 के लिए उन्हें साइन कर लिया था। इसके बाद सनी रागिनी एमएमएल-2, एक पहेली लीला, डी.के, मस्तीजादे, कुछ कुछ लोचा जैसी फिल्मों में नजर आईं