धार-बदनावर। देवास बदनावर रोड पर शनिवार सुबह तेज गति से सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से शहर के बेस्ट फोटोग्राफर 32 वर्षीय विशाल पांचाल की मोके पर मोत हो गई वही अनके साथ बाईक पर सवार बड़नगर निवासी सहयोगी युवक दूर फिंका जाने से मामूली जख्मी हुआ। विशाल देवास शादी समारोह को शूट करने के बाद शनिवार सुबह बदनावर के लिए बाईक से निकले थे। लगभग 5 किमी का रास्ता तय किया था कि सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन के रोंद देने से विशाल की मोके पर ही मोत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही नगर में शोक छा गया।