धार। जिले की 9 नगरीय निकायों के परिणाम आ चुके हैं. धार व मनावर में भाजपा ने अपना 5 साल का सूखा खत्म किया है. जबकि पीथमपुर से कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है. बात करें नगर परिषद की तो सरदारपुर-राजगढ़ में कांग्रेस ने दोबारा कब्जा जमाया है. जबकि धामनोद धरमपुरी कुक्षी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. वही सबसे छोटी नगर परिषद दही में भाजपा जीती है। नगर पालिका व नगर परिषद चुनाव के परिणाम आ चुके हैं इसमें 9 में से 6 पर कॉंग्रेस विजय रही है. जबकि तीन पर कमल खिला है. जिले में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी जमीन मजबूत की है. खास तौर पर धामनोद-धरमपुरी व सरदारपुर-राजगढ़ में कांग्रेस के विधायक पांचीलाल मीणा और प्रताप ग्रेवल ने अपने हिसाब से टिकट वितरण करवाया था. जिसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया है. धार नगर पालिका की जीत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव का कद बढ़ा है. हालांकि जिले मे मिली हार की समीक्षा भाजपा को करना होगी.
धार नगर पालिका के विजय पार्षद
वार्ड 1 सुमित्रा संजय मकवाना भाजपा
वार्ड 2 नेहा महेश बोड़ाने भाजपा
वार्ड 3 ईश्वर ठाकुर कांग्रेस
वार्ड 4 अनीता रमाकांत मुकुट भाजपा
वार्ड 5 रंजना अज्जू राठौड़ निर्दलीय
वार्ड 6 विपुल चोपड़ा भाजपा
वार्ड 7 गेंदालाल बामनका भाजपा
वार्ड 8 कोमल मनीष कन्नौज कांग्रेस
वार्ड 9 अनीता हुकुम लस्करी भाजपा
वार्ड 10 अजित जैन भाजपा
वार्ड 11 लक्ष्मीनारायण भाजपा
वार्ड 12 टीना विपिन राठौड़ भाजपा
वार्ड 13 रवि मेहता भाजपा
वार्ड 14 शहनाज लियाक़त पटेल कांग्रेस
वार्ड 15 करीम कुरैशी कांग्रेस
वार्ड 16 शकीला रईस शेख कांग्रेस
वार्ड 17 सलोनी पीपलोदिया नीर्दलीय
वार्ड 18 सारिका अजय ठाकुर कांग्रेस
वार्ड 19 कामेलश कमल राठौड़ कांग्रेस
वार्ड 20 छगन परमार भाजपा
वार्ड 21 ज्योति कालीचरण भाजपा
वार्ड 22 पूजा जीतेन्द्र अग्रवाल भाजपा
वार्ड 23 चिंटू राठौड़ निर्दलीय
वार्ड 24 मीना शांतु डोड कांग्रेस
वार्ड 25 मयंक महाले भाजपा
वार्ड 26 नेहा रजत प्रजापत भाजपा
वार्ड 27 अनीता विशाल सिसोदिया भाजपा
वार्ड 28 आशा शिव पटेल भाजपा
वार्ड 29 सुमित्रा चदु वसूनिया भाजपा
वार्ड 30 दीप बरसात सिसोदिया कांग्रेस